Homeछत्तीसगढ़महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। महासमुंद शहर के वार्ड नंबर 11 की हितग्राही श्रीमती सीता वर्मा की कहानी भी इसी बदलाव का उदाहरण है। योजना के तहत उन्हें अब तक 31वीं किश्त प्राप्त हो चुकी है और नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार की मुश्किलों को आसान करने में विशेष भूमिका निभाई है।
सीता वर्मा बताती हैं कि उनके परिवार में 11 सदस्य हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच आजीविका चलाना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित राशि उनके लिए बड़ा सहारा बनी। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपनी आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से सिलाई मशीन खरीदने में किया।
सिलाई मशीन मिलने के बाद उन्होंने घर से ही सिलाई का काम शुरू किया। धीरे-धीरे काम मिलने लगा और इससे उनकी आय का नया स्रोत तैयार हुआ। अब वे अपने हुनर के जरिए परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे रही हैं। सीता कहती हैं कि योजना से मिली सहायता ने उन्हें केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास भी दिया है। उन्होंने बताया कि पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की चिंता बनी रहती थी, लेकिन नियमित आर्थिक सहायता और सिलाई के काम से होने वाली आय ने उनकी मुश्किलों को काफी हद तक कम कर दिया है। आज वे स्वयं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता हुआ महसूस कर रही हैं।
श्रीमती सीता वर्मा ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को निरंतर आर्थिक संबल देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया जिस तरह परिवार के बड़े भाई की तरह महिलाओं की चिंता कर रहे हैं और नियमित किश्त दे रहे हैं, उससे हम जैसी महिलाओं की मुश्किलें आसान हुई हैं। अब हम भी अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा पा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments