Homeछत्तीसगढ़मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का कारण मानने से किया...

मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का कारण मानने से किया इनकार

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कोरबा जिले के भैसमा तहसील के ग्राम बगबुड़ा निवासी श्री परदेशीराम कंवर (उम्र 51 वर्ष) द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में प्रशासन ने तथ्यात्मक स्थिति की जांच के लिए आज तहसीलदार भैसमा, हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच बगबुड़ा और ग्रामवासियों की उपस्थिति में मृतक के परिजनों से पूछताछ की और मौके पर पंचनामा तैयार किया।

परिजनों का बयान

मृतक की पत्नी श्रीमती ननकी नोनी कंवर ने बताया कि आत्महत्या का मूल कारण कर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार को आत्महत्या के स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं है।

मृतक की बहू श्रीमती दुर्गा कंवर ने भी बताया कि स्व. परदेशी राम कंवर किसी भी प्रकार के कर्ज को लेकर परेशान नहीं थे।

परिवार के अनुसार मृतक खेती-किसानी का कार्य स्वयं संभालते थे। उनके चार बच्चे हैं – तीन पुत्र और एक पुत्री, जिनमें से एक पुत्र और पुत्री विवाहित हैं। एक पुत्र रोजी-मजदूरी करता है और एक पुत्र पढ़ाई कर रहा है। खेती के काम में बच्चों का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण वे अक्सर परेशान रहते थे और परिवार में इस बात का जिक्र भी करते थे। जांच के दौरान उपलब्ध जानकारी के आधार पर कर्ज वाले कारण की पुष्टि परिजनों द्वारा नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments