Homeछत्तीसगढ़रायपुर में अब घर के बाहर मवेशियों को खुले में छोड़ना भारी...

रायपुर में अब घर के बाहर मवेशियों को खुले में छोड़ना भारी पड़ सकता

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में अब घर के बाहर मवेशियों को खुले में छोड़ना भारी पड़ सकता है। नगर निगम ने मवेशी मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपने मवेशियों को बांधकर रखें। सड़क पर खुले में मवेशी मिलने पर संबंधित मालिक के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है। शनिवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में काउकैचर और विशेष टीम ने सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की धरपकड़ की।

नगर निगम की टीम ने पेंशनबाड़ा, संतोषी नगर चौक से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव, दुर्गा चौक, मतपारा रोड और तरुण बाजार समेत कई इलाकों में कार्रवाई की। नगर निगम के सभी 10 जोनों में यह अभियान लगातार जारी है। टीम सड़क पर घूम रहे मवेशियों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

सड़क पर मवेशी छोड़ने से हादसे का खतरा

नगर निगम ने मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को घर या किसी सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें। सड़क पर खुले मवेशियों के कारण वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। अचानक सड़क पर आ जाने वाले मवेशियों से कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।

निगम ने साफ किया है कि सड़क पर खुले में मवेशी मिलने पर संबंधित मालिक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। मवेशियों को सड़क पर छोड़ने से होने वाली किसी भी परेशानी के लिए संबंधित मालिक को जिम्मेदार माना जाएगा।

10 जोनों में लगातार चलेगा अभियान

यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। नगर निगम के मुताबिक, आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments