Homeछत्तीसगढ़सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता...

सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली

IBN24 Desk:सुकमा  (छत्तीसगढ़) सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोंटा थाना क्षेत्र के बेलपोच्चा-गोमपाड़ मार्ग के जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों का छिपाकर रखा सामान बरामद किया है। इसमें दो टिफिन बम और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री शामिल है।

बरामद दोनों टिफिन बम का कुल वजन 8 किलो है। इनमें एक बम 5 किलो और दूसरा 3 किलो का है। दोनों बम वायर के बिना तैयार हालत में मिले।

इसके अलावा जवानों ने 4 बंडल कोडेक्स वायर, 10 डेटोनेटर, 17 जिलेटिन, एक बंडल फ्यूज वायर और 3 बंडल बिजली वायर भी जब्त किए हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना से मिली सफलता

पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में विस्फोटक छिपाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद 30 अगस्त को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग शुरू की।

सुबह करीब 11 बजे जवानों को जंगल में नक्सलियों का यह डंप मिला। यहां से दो स्टील टिफिन, दो प्लास्टिक डस्टबिन, एक बैटरी और अन्य सामान भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, प्लास्टिक डस्टबिन में बिजली वायर रखा गया था।

सुरक्षा बलों ने बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments