Homeकार्यवाहीबागबाहरा के स्वामी आत्मानंद स्कुल में बच्चो से अवैध तरीके से फ़ीस लेने...

बागबाहरा के स्वामी आत्मानंद स्कुल में बच्चो से अवैध तरीके से फ़ीस लेने के मामले में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने लिए बड़ा एक्शन। स्वामी आत्मानंद स्कुल के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मधू सिरमौर की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने और उनके जगह प्राचार्य पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए मंगाया गया प्रस्ताव। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वामी आत्मानंद स्कुल के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मधू सिरमौर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुंचापाली के लिए प्रस्ताव संचालक को भेजा। 

IBN24 Desk : महासमुंद [छत्तीसगढ़] महासमुंद जिले के बागबहरा के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मे स्कूली बच्चों से अवैध तरीके से फीस वसूली का मामला प्रकाश मे आया था। छात्रों ने आरोप लगाया था कि स्कूल के प्रभारी प्रचार्य श्रीमती मधू सिरमौर द्वारा फीस के नाम पर कक्षा 9 से 12 वीं क्लास के लगभग 450 छात्रों से अवैध तरीके से पैसा लिया गया और उसका रसीद देने मे आनाकानी किया जाता है। इन सभी छात्रों से 740 लेकर 780 रुपये तक फीस के नाम पर वसूला गया है। 

इसके अतिरिक्त 200 रुपये और वसूला गया जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। जबकि स्वामी आत्मानंद स्कूल बच्चों से फीस लेने का नियम ही नहीं है। 

कलेक्टर से शिकायत के बाद तत्कालीन कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जांच के आदेश दिए थे, आदेश के बाद शिक्षा विभाग के जांच अधिकारी जांच के लिए बागबहरा के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे और मामले की जांच किया, जांच मे अवैध तरीके से फीस लेने का आरोप सही पाया गया। जांच प्रतिवेदन मे स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि गलत तरीके फीस के नाम पर स्कूली बच्चों से पैसा लिया गया है। मामले मे जांच रिपोर्ट 11 जुलाई 2024 को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को भेजा गया था । 

लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर इस मामले मे बड़ा एक्शन लेते हुए बच्चों से ली गई फीस वापस करने के निर्देश दिए है साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कुल के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मधू सिरमौर की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने और उनके जगह प्राचार्य पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए प्रस्ताव मंगाया है। 

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मधू सिरमौर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुंचापाली विकास  खंड बागबाहरा

उनके स्थान पर  स्वामी आत्मानंद स्कूल कोमाखान के प्रभारी प्राचार्य श्री हीरा सिंह नायक को, बागबाहरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रभारी प्राचार्य के लिए प्रस्ताव, संचालक को कलेक्टर के अनुमोदन के साथ भेजा गया । 

लोक शिक्षण संचालनालय से 02 अगस्त 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में स्कूली बच्चों से लिये गए फीस को वापस कराकर लोक शिक्षण संचालनालय को सूचित करने कहा गया है लेकिन अभी तक स्कूली बच्चों को अवैध तरीके से ली गयी फीस की राशि वापस नही किया गया है। पिछले दो सालों में लगभग 3 लाख अवैध तरीक़े से फीस के नाम पर लिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments