Homeछत्तीसगढ़कोरोना : संक्रमण की दर बढकर 21 प्रतिशत से अधिक।हर दिन बढ़...

कोरोना : संक्रमण की दर बढकर 21 प्रतिशत से अधिक।हर दिन बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार।

महासमुंद ( छत्तीसगढ़ ) अब हर दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इस बात का अंदाजा केवल इसी से लगाया जा सकता है कि एक पखवाड़ा पूर्व 23 मार्च को जहां संक्रमण दर 1.6 प्रतिशत थी वहीं 5 अप्रैल को यह बढ़कर 21.5 प्रतिशत हो गई है। पूरे पखवाड़े पर नजर डालें तो औसत संक्रमण दर 9.4 प्रतिशत है जो डराने वाला है बावजूद जिले में प्रशासन की कोई खास सख्ती दिखाई नहीं दे रही है।
सोमवार को कुल जांच 1571 हुई जिसमें 338 लोग संक्रमित पाए गए जो औसत 21.5 प्रतिशत है। सोमवार को महासमुंद से 160, बागबाहरा से 43, पिथौरा से 80, बसना से 27 और सरायपाली से 28  लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ ही अब तक एक दिन में चार सबसे अधिक लोगों की मौत भी हुई है। जिले में कुल 11651 लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। जिसमें 9677 लोग स्वस्थ हुए हैं और 172 लोगों की मौत भी हो चुकी है। चिंता वाली बात यह है कि केवल पांच दिनों में ही 12 लोगों की मौत हुई हैं।
महासमुंद में सबसे अधिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत
सोमवार के ही आकड़े पर नजर डालें तो कुल 1571 जांच में 338 लोग संक्रमित पाए गए जिसमें औसत संक्रमण दर महासमुंद में सबसे अधिक 10 प्रतिशत, पिथौरा में 5 प्रतिशत, बागबाहरा में 2.7 प्रतिशत, बसना व सरायपाली में 1.7 प्रतिशत रही। महज पांच दिनों पर नजर डालें तो जिले में 7176 लोगों की जांच हुई जिसमें 1248 लोग संक्रमित पाए गए जो औसत संक्रमण दर 17.3 प्रतिशत रहा है इससे पता चलता है कि दूसरी लहर का कोरोना कितनी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।
धारा 144 का कड़ाई से हो पालन
जिले में धारा 144 लागू है जिसे लोग हलके में ले रहे हैं ऐसे में कोरोना की चैन तोडऩा मुश्किल होगा और धरना, प्रदर्शन, मंदिरों में भीड़, वैवाहिक कार्यक्रम, बाजारों में भीड़ पर प्रशासन जब तक सख्ती नहीं दिखाएगा तब तक हालात सुधरना मुश्किल नजर आता है।
दुकानदार और ग्राहकों पर भी हो कार्रवाई
विगत दिनों से मास्क को लेकर सड़कों पर कार्रवाई चल रही है पर बाजारों में चालानी कार्रवाई लगभग शून्य है। लोगों का कहना है कि रायपुर की तर्ज पर यहां भी प्रशासन बाजार में चालानी कार्रवाई प्रारंभ करें जो दुकानदार व उसके कर्मचारी मास्क नहीं पहने हैं साथ ही बिना मास्क के जो ग्राहक सामान  खरीदने आ रहा है दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है न तो इसके लिए गोल घेरा बनाया गया और न ही सेनेटाईजर की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments