Thursday, February 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़बाहर से जिले में आने वाले यात्रियों की आज से रेलवे स्टेशन...

बाहर से जिले में आने वाले यात्रियों की आज से रेलवे स्टेशन में कोरोना जांच किया जा रहा है।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए महासमुंद रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन में थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही आज से कोरोना जांच भी की जा रही है। स्टेशन परिसर में कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को, उसी शहर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में तत्काल रखा जाएगा । कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख प्रवासी मजदूर एकबार फिर घर वापसी की संभावना है ।कई राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिए गए हैं । राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है । कोरोना के सबसे अधिक मामलों वाले पड़ोसी राज्यों से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं । प्रशासन द्वाराआज से ही तैयारी शुरू कर दी गई है । महासमुंद सहित बागबाहरा और खल्लारी स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जाँच होगी । इसके अलावा ज़िले जिस स्टेशनों पर ट्रेन स्टॉप है सभी में जाँच की व्यवस्था होगी।
पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को डॉक्टर के राय के बाद उन्हें ,जिस क्षेत्र के निवासी होंगे अर्थात जिस नगर पंचायत, नगर पालिका या ग्राम पंचायत के निवासी होंगे उन्हें सूचित किया जाएगा ,संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, संबंधित सीएमओ ,अपने सचिव के माध्यम से क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे हुए व्यक्ति को उनके नगर के या ग्राम के जहां की भी निवासी हैं ,वहां के क्वॉरेंटाइन सेंटर में ले जाएंगे । संबंधित एसडीएम समन्वय करेंगे ।कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने रेलवे के अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत कर स्टेशन पर जांच की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी रखने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!