HomeNewsएयरबेस-आर्मी बेस की फोटो पाक भेजी...यूट्यूबर जसबीर को लेकर बड़ा खुलासा, पाक...

एयरबेस-आर्मी बेस की फोटो पाक भेजी…यूट्यूबर जसबीर को लेकर बड़ा खुलासा, पाक जासूसी कांड में नया मोड़

IBN24 Desk :Youtuber jasbir singh jyoti malhotra News: जसबीर सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप है. मोहाली SSOC ने 1700 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. इसमें कई खुलासे हुए हैं.Pakistan Espionage Case: पाकिस्तान जासूस कांड में नया मोड़ आया है. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा संग गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर जसबीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. चार्जशीट में यह बात सामने आई है कि आरोपी जसबीर ने एयरबेस और आर्मी बेस की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थी. जसबीर सिंह को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यूट्यूबर जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली SSOC ने 1700 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. यह अहम चार्जशीट सोमवार को कोर्ट में दाखिल की गई. इसी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी जसबीर सिंह ने भारत के भाखड़ा नांगल डैम, पंजाब के एक फाइटर एयरबेस और एक बड़े आर्मी बेस की तस्वीरें और जानकारियां पाकिस्तान भेजी थीं. आरोपी जसबीर पाकिस्तान में 120 लोगों से संपर्क में था. इनमें कई ISI के अधिकारी शामिल थे. जसबीर ISI के एजेंट शाकिर रंधावा और जट से लगातार संपर्क में था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments