Homeछत्तीसगढ़कोविशिल्ड वैक्सीन की अब तक नहीं हुई सप्लाई, को-वैक्सीन से जिले में...

कोविशिल्ड वैक्सीन की अब तक नहीं हुई सप्लाई, को-वैक्सीन से जिले में टीकाकरण जारी।कोविडशील्ड लग चुके लोगों को दूसरी डोज लगाने में हो रही परेशानी।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) जिले में कोविडशील्ड की वैक्सीन की सप्लाई 10 बाद भी नहीं हो पाई है। यही वजह है कि कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगा चुके लोगों को दूसरी डोज लगाने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और इसके चलते जिले में टीकाकरण का कार्य भी प्रभावित हो गया है। हालांकि को-वैक्सीन की बची हुई डोज से जिले में 45 प्लस और इसकी पहली डोज लगा चुके लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही है।
वैक्सीन की सप्लाई नहीं होने की वजह से जिले में मात्र 6 केन्द्रों में ही टीकाकरण चल रहा है। इसमें महासमुंद जिला अस्पताल, तुमगांव सीएचसी, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली सीएचसी में ही टीकाकरण हो रहा है। बता दें कि जिले में कोविडशील्ड वैक्सीन का डोज करीब दो लाख 15 हजार लोगों को लगाया है। इसमें 45 से 60 वर्ष के 1 लाख 15429 को प्रथम और 3681 को दूसरा डोज लगाया गया है। इसके अलावा 60 प्लस के 1 लाख 226 लोगों को प्रथम और 13052 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में 22 अप्रैल के बाद से कोविडशील्ड वैक्सीन खत्म होने के बाद दूसरी डोज लगाने के लिए टीकाकरण पहुंच रहे लोगोंं को बैरंग लौटना पड़ रहा है या फिर इसकी सप्लाई होने की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। डॉ मुकुंद राव ने बताया कि जिन्हें कोविडशील्ड की पहली डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज भी इसी की लगाई जाएगी।
को-वैक्सीन से जिले में जारी है टीकाकरण
जिले में को वैक्सीन की पूर्व में आपूर्ति बची हुई है। जिसका उपयोग लोगों को पहली और दूसरी डोज देने के लिए किया जा रहा है। सहायक जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकुंद राव ने बताया कि सोमवाार की स्थिति में जिले में को-वैक्सीन का करीब साढ़े 9 सौ डोज बचा हुआ था। आज भी जिले में टीकाकरण जारी है। केवल 6 जगहों पर ही टीकाकरण हो रहा है।
वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर आज होगी वीसी में चर्चा
डॉ मुकुंद राव ने बताया कि जिले में वैक्सीन की सप्लाई को लेकर आज राज्य शासन के अधिकारियों के साथ वीसी है। इसमें कोविड की जिले में स्थिति के साथ ही टीकाकरण और कोविडशील्ड व को वैक्सीन की सप्लाई के संबंध में चर्चा होनी है। उन्होने बताया कि 1 मई से जिले में 18 प्लस वाले लोगों के टीकाकरण को लेकर भी अफसरों के साथ बातचीत की जाएगी।
टीकाकरण में पिछड़ा जिला
जिले में करीब दस दिनों से वैक्सीन की आपूर्ति न होने से टीकाकरण के मामले में जिला अन्य जिलों की तुलना में पिछड़ रहा है। विभाग का भी कहना है कि वैक्सीन की वजह से समस्या बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments