Homeछत्तीसगढ़विधायक निधि के दो करोड़ व् दो माह की सैलरी दान,संसदीय सचिव...

विधायक निधि के दो करोड़ व् दो माह की सैलरी दान,संसदीय सचिव की अनूठी मिसाल।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) कोरोना वायरस की महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपनी विधायक निधि दो करोड़ रूपए के साथ ही अप्रैल महीने के वेतन को दान कर दी। इसके पूर्व पिछले साल भी उन्होंने अपने एक महीने का वेतन देकर कोरोना संकटकाल में सहयोग किया था।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की दस्तक के साथ ही संसदीय सचिव चंद्राकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। जरूरतमंदों को राशन सामान उपलब्ध कराने के साथ ही हाॅस्पिटल में दो नग आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दान की। इस साल अप्रैल महीने की सैलरी भी दान की। इसके अलावा पिछले साल भी उन्होंने अपनी एक महीने की सैलरी दान की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments