Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा जुआ महासमुंद पुलिस नें पकड़ा......

छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा जुआ महासमुंद पुलिस नें पकड़ा… 11 जुआरियों से 41 लाख 24 हजार 705 रूपए नकद के साथ 5 लक्जरी वाहन और 12 मोबाइल पुलिस ने जब्त।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा जुआ महासमुंद पुलिस नें पकड़ा है… 11 जुआरियों से 41 लाख 24 हजार 705 रूपए नकद के साथ 5 लक्जरी वाहन और 12 मोबाइल पुलिस ने जब्तकिया है। ग्राम सम्हर में एक फार्म हाउस में खेल रहे थे गुल नामक जुआ.. थाना तेंदुकोना क्षेत्र का मामला.. पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत पुलिस नें कार्रवाई की है।

दरअसल महासमुंद पुलिस को मुखबिर से लगातार सूचना मिल रही थी कि एक फॉर्म हाउस में बड़ा जुअ खेला जा रहा है.. सूचना को गंभीरता से लेते हुए महासमुंद पुलिस नें कल देर रात ठिकाने पर दबिश दी तो प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा जुआ महासमुंद पुलिस के खाते में दर्ज हो गया.. थानाक्षेत्र तेंदुकोना के ग्राम सम्हर में बागबहरा निवासी प्रशांत अग्रवाल के फॉर्म हाउस  नेचर बास्केट में 11 लोग गुल नामक जुआ खेलते पकड़े गये हैं.. जिसमे मनमीत गुरूद्वारा, मोहम्मद नवाब, गणेश प्रसाद शुक्ला, सन्टी सिह सहित कुल 11 लोग गुल जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये हैं.. पकड़े गये आरोपीयों में उड़ीसा और रायपुर के रहने वाले हैं..पुलिस ने इनपर जुआ एक्ट तहत कार्यवाही किया है। 

इस लॉकडाउन में जिला के सीमाओं का सील होने की बात की पोल भी खुल गयी अगर सीमाये सील है तो उडीसा, रायपुर भिलाई के लोग जुआ खेलने महासमुन्द कैसे पहुच गए।

देखे वीडियो

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments