Homeछत्तीसगढ़हेडमास्टर फेडरेशन की प्रांत और जिला कार्यकारणी का गठन

हेडमास्टर फेडरेशन की प्रांत और जिला कार्यकारणी का गठन

IBN24 Desk : बेमेतरा (छत्तीसगढ़) हेडमास्टर फेडरेशन की प्रांत और जिला कार्यकारणी का गठन दिनांक 14/03/2026 को प्रधान पाठको की नवोदित संगठन छत्तीसगढ़ हेडमास्टर फेडरेशन की प्रथम राज्य बैठक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के सक्रिय प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक शामिल हुवे।बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुवे सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री कमलेश सिंह बिसेन को पुनः नेतृत्व प्रदान किया गया।प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह बिसेन ने सभी संस्थापक सदस्यो और उपस्थित प्रधान पाठको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे संगठन के प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की।प्रदेश सचिव के पद पर श्री त्रिभुवन वैष्णव जी,प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्री निर्मल भट्टाचार्य जी,प्रदेश प्रवक्ता पद पर श्री रोहित डिंडोरे जी और प्रदेश कोषध्यक्ष पद पर श्रीमती किरण राजपूत जी की नियुक्ति कर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।इसी क्रम में जिला इकाई के गठन हेतु विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।बेमेतरा जिला से श्री चंद्रशेखर तिवारी जी,कवर्धा जिला से श्रीमती संगीता बोरकर जी,मुंगेली जिला से श्री मनोज गोस्वामी जी,राजनांदगांव जिला से श्री अशोक कुमार साहा जी,गरियाबंद जिला से श्री संजय कुमार कश्यप जी,महासमुंद जिला से श्री वीरेन्द्र भाई जी,धमतरी जिला से श्री पीतांबर कंवर जी,अंबिकापुर जिला से श्री शिरीष विश्वकर्मा जी बिलासपुर जिला से श्री रोशन शर्मा जी को जिला अध्यक्ष चयन कर जिला कार्यकारणी बनाने और ब्लॉक कार्यकारणी गठन करने की जिम्मेदारी दी गई।यह नियुक्ति आगामी तीन वर्ष के लिए होगी।तत्पश्चात संगठन के वर्तमान कार्यों पर चर्चा करते हुवे भविष्य की रणनीति पर विचार किया गया।प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह बिसेन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुवे प्रधानपाठक हित और संगठन हित में सबको मिलकर कार्य करने की अपील की।साथ ही प्रदेश के समस्त प्रधानपाठक साथियों को संगठन में जुड़कर एकजुट होने का आह्वान किया।बैठक का समापन चयनित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के पश्चात हुआ।*
भवदीय
*कमलेश सिंह बिसेन प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हेडमास्टर फेडरेशन*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments