Homeछत्तीसगढ़संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर धमतरी में करेंगे ध्वजारोहण।

संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर धमतरी में करेंगे ध्वजारोहण।

महासमुंद[छत्तीसगढ़] संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर धमतरी जिले में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में स्वतंत्रतता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को स्थानीय डॉ शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया गया है। जिसमें संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रगान होगा और फिर राज्य गीत गाया जाएगा। सुबह 9.05 बजे सलामी और सवा 9 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में नक्सल मोर्चों में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। बाद इसके कोरोना वारियर्स, उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments