Homeअपराधछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला से दुष्कर्म...

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार किया गया

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना पर अंबिकापुर पुलिस चिरमिरी के लिए रवाना हो गई है। आखिरी बार उसे रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था।

दरअसल, रिंग रोड से लगे एक मटन शॉप में 2-3 अप्रैल की रात महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली थी। उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं और फेफड़े व दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा था।

सिर पर भी गहरे चोट के निशान पाए गए थे। घटना के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई थी, लेकिन वह फरार हो गया था।

आठवें दिन चिरमिरी से पकड़ा गया आरोपी

महिला से रेप के बाद हत्या के आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी महिला के साथ घूमता था और उसके घर आता-जाता था। दोनों साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से प्रतापपुर का रहने वाला है।

वह पिछले करीब 7 साल से अंबिकापुर में रह रहा था। हत्या करने के बाद उसने महिलाओं से तंबाकू मांगी और खाई। इसके बाद उसकी CCTV फुटेज अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास मिली थी।

पुलिस ने रखा था 35 हजार का इनाम

सरगुजा आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार और सरगुजा एसएसपी ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को सिलफिली के पास देखे जाने की सूचना मिलने पर ड्रोन कैमरों से भी तलाशी ली जा रही थी।

पुलिस ने पूरे संभाग के सभी थानों में आरोपी का फोटो और स्केच भेजा था। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की थीं। शुक्रवार को आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

एमसीबी पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस चिरमिरी के लिए रवाना हो गई। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया गया है कि आरोपी को आज अंबिकापुर लाया जाएगा।

कांग्रेस कर रही लगातार प्रदर्शन

घटना के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही थी। बुधवार को कांग्रेस ने कैंडल मार्च भी निकाला था और धरना प्रदर्शन भी किया गया था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments