Homeछत्तीसगढ़समाचारलोकवाणी में इस बार ‘‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की...

समाचारलोकवाणी में इस बार ‘‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’’ पर होगी बात25, 26 एवं 27 अगस्त को फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग।

महासमुन्द(छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में ‘‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’’ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपराह्न 3 से 4 बजे के बीच आम नागरिक फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।
         मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21वीं कड़ी का प्रसारण रविवार 12 सितम्बर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11ः00 बजे तक होगा।      
                                                           

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments