Homeछत्तीसगढ़बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात

बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़)  बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत विजयनगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ग्रामवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात देते हुए 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री श्री नेताम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ केक काटकर जयंती की खुशियां साझा कीं।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। हमारा देश सामाजिक, जातीय और धार्मिक विविधताओं से परिपूर्ण है, लेकिन बाबा साहेब द्वारा निर्मित सशक्त संविधान आज भी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए हुए है। संविधान की सर्वाेच्चता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसी के तहत देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments