Homeअपराधदुर्ग में शुक्रवार देर रात हाईवे पर झपटमारी की वारदात सामने आई

दुर्ग में शुक्रवार देर रात हाईवे पर झपटमारी की वारदात सामने आई

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग में शुक्रवार देर रात हाईवे पर झपटमारी की वारदात सामने आई है। नागपुर के अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान वे रास्ते में लघुशंका के लिए रुके थे, तभी तीन बाइक सवार युवकों ने ढाबे का रास्ता पूछने के बहाने उनसे बातचीत की।

मौका पाकर आरोपियों ने उनकी शर्ट की ऊपर वाली जेब में रखे दो मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड छीन लिए और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक प्रशांत पांडे (32) नागपुर के गुलमोहर नगर में मंदिर में पूजारी हैं। 16 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह अपनी एक्टिवा से नागपुर से अम्लेश्वर के लिए निकले थे। रात करीब 1:30 बजे वह रसमड़ा के पास हाईवे पर स्थित एक होटल के सामने पहुंचे।

इस दौरान वे लघुशंका रुके। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और मोबाइल शर्ट की जेब में रखकर थोड़ी दूर चले गए, तभी भिलाई की ओर से एक बाइक में तीन युवक वहां पहुंचे, उनमें से दो नीचे उतरे और बात करने लगे।

एक युवक ने उनसे ढाबे का रास्ता पूछा, तभी अचानक दूसरे युवक ने उनकी शर्ट की जेब में रखे दोनों मोबाइल और पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड झपट लिया। इसके बाद तीनों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और बाइक से फरार हो गए।

आरोपियों ने अंधेरे का उठाया फायदा

पीड़ित ने बताया कि अंधेरा ज्यादा होने की वजह से वह बाइक का नंबर नहीं देख पाए। आरोपियों में एक युवक दुबला-पतला था और शर्ट पहने हुए था, जबकि दूसरा टी-शर्ट में था। तीसरे युवक का हुलिया वह नहीं देख सका।

घटना के बाद वे आगे जाकर बघेरा स्थित पेट्रोल पंप पर रुके और वहां के मैनेजर को पूरी बात बताई। मैनेजर के मोबाइल से उन्होंने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। घर पहुंचकर उसने परिवार वालों को पूरी घटना बताई और सलाह के बाद अगले दिन पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments