Homeअपराधदुर्ग में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने एक...

दुर्ग में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को नयापारा निवासी परदेशी राम निर्मलकर (55) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, उनके बेटे हेमंत निर्मलकर पर 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे हमला किया गया।

उतई तिराहा के पास हुआ हमला

घटना उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास, बबला होटल के सामने हुई। शिकायत के अनुसार आरोपी अंकित सिन्हा ने हेमंत पर धारदार हथियार से हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर था शक

पुलिस को बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर शक था। इसी बात को लेकर वह हेमंत से रंजिश रखता था। इसी वजह से उसने हमला किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी अंकित सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

हथियार भी पुलिस ने किया जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। फिलहाल, हमले के पीछे का मुख्य कारण पत्नी के संबंधों को लेकर शक और आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments