Homeअपराधभिलाई में एक युवक के जन्मदिन पर उसके ऊपर जानलेवा हमला हो...

भिलाई में एक युवक के जन्मदिन पर उसके ऊपर जानलेवा हमला हो गया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) भिलाई में एक युवक के जन्मदिन पर उसके ऊपर जानलेवा हमला हो गया। 3 युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए मारपीट की। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और बीयर की बोतल फोड़कर युवक की पीठ पर हमला कर दिया। घायल युवक ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित के. पाल चक्रवर्ती ने बताया कि, वह प्राइवेट आईटीआई का छात्र है। 20 अप्रैल को सुबह करीब 11:40 बजे वह अपने दोस्तों विशेष सिंह, निलम प्रतीक और के. जोएल के साथ विशेष सिंह का जन्मदिन मनाने सेक्टर-07 मार्केट के पास मैदान में गया था। सभी इकट्ठा होकर जन्मदिन मना रहे थे, तभी डी अजय, एस विजय और ए मयंक पहुंचे और बिना बात के गाली-गलौज करने लगे।

विवाद के बाद दूसरे जगह जाकर मनाने लगे जन्मदिन

पीड़ित के मुताबिक, डी अजय ने विशेष सिंह को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान के. पाल ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद सभी दोस्त वहां से निकलकर भिलाई क्लब के सामने जयंती स्टेडियम पहुंच गए और वहां केक काटने लगे। लेकिन कुछ देर बाद तीनों आरोपी फिर आ गए।

आरोप है कि उन्होंने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि “अकेले-अकेले बर्थडे मना रहे हो” और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब पीड़ित ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

बोतल तोड़कर पीठ पर मारा

इसी दौरान एक आरोपी ने बीयर की बोतल तोड़कर के. पाल की पीठ पर मार दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने इसके बाद इस घटना की जानकारी अपने पिता योगेश राव को दी और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

तीनों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों डी अजय, एस विजय और ए मयंक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments