Homeअपराधभिलाई नगर क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के लिए पैसे...

भिलाई नगर क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) भिलाई नगर क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए एक युवक पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

जानिए पूरा मामला

घटना 20 अप्रैल की है। प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-07 मार्केट के पास मैदान में, जयंती स्टेडियम के सामने जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब प्रार्थी और उसके दोस्तों ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे।

बात बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर युवक को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक आरोपी ने बीयर की बोतल तोड़कर प्रार्थी की पीठ पर हमला कर दिया। हमले में युवक को चोट आई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घटना की शिकायत भिलाई नगर थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों डी. अजय और एस. विजय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, तीसरा आरोपी ए. मयंक अभी फरार है।

पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टूटी हुई बीयर की बोतल भी जब्त कर ली है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments