Homeछत्तीसगढ़दुर्ग जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार...

दुर्ग जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक जगह पर बैठकर सट्टा चला रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जरूरी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को थाना छावनी क्षेत्र में आदर्श नगर कैंप-1 स्थित सियान सदन पानी टंकी के सामने एक व्यक्ति खुलेआम सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान आरोपी नौसाद अली (45 वर्ष), निवासी आदर्श नगर कैंप-1, गोरखनाथ मंदिर के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से सट्टा पर्चियां, नगदी और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस ने मोबाइल और कैश किया जब्त जब्त सामग्री में सट्टा पर्ची, एक मोबाइल और करीब 1000 रुपए नकद शामिल हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 2000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज किया है।

लंबे समय से लिप्त होने की बात आ रही सामने बताय जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध तरीके से सट्टा संचालित कर आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश कर रहा था। वह इलाके में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था।

पुलिस को उसकी गतिविधियों की सूचना पहले भी मिल रही थी, जिसके बाद इस बार पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments