Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी का चाकू से सिर धड़...

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी का चाकू से सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा

IBN24 Desk:कोरबा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी का चाकू से सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। फिर कटे हुए सिर को बोरी में रखकर बैठ गया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो बोला- सर इसकी मुंडी मैंने काट दिया। मैं इसको बहुत प्यार करता था। अपने जान से ज्यादा। इसीलिए इसे चाकू से काटा हूं।

आरोपी ने पुलिस को बताया पत्नी उसके कैरेक्टर पर शक करती थी। इसके कारण आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के समय भी दोनों ने शराब पी थी। चरित्र शंका को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी का गला काट दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपती के 2 बच्चे घर पर ही मौजूद थे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव सतरंगा (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। पिछले कई सालों से गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और 4 बच्चों के साथ वहीं रहता था।

पत्नी अपने पति सालिक राम के चरित्र पर शंका करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। बुधवार को दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान सालिक राम ने पत्नी का गला धड़ से अलग कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments