Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़शहर की महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर किया कांग्रेस...

शहर की महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश।
संसदीय सचिव ने कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं का किया स्वागत।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों तथा कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर क्लबपारा की महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली सभी महिलाओं का संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने स्वागत किया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती लता कैलाश चंद्राकर व लक्ष्मी सोनी के नेतृत्व में महिलाएं आज मंगलवार को संसदीय सचिव निवास पहुंची और संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। बाद इसके महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सभी महिलाओं का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने पर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं को पार्टी हित में काम करने आव्हान किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं में संध्या यादव, किरण यादव, सीमा विश्वकर्मा, सुनीता पाडे, संतोषी यादव, पुन्नी यादव, संध्या यादव, रेणुका, निधि, नीलम, कुमारी बघेल, सुरजो बघेल, देवकी यादव, शांति बघेल, पूजा पाडे, अनिता यादव, उमा बघेल, ज्योति पाडे, उर्मिला, लता, मंजू, शिवबती, सुखिया यादव, तिजिया यादव शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!