Homeछत्तीसगढ़हेलमेट बैंक: सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल

हेलमेट बैंक: सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि आज एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के उपयोग की कमी के कारण दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोटों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी चुनौती से निपटने के लिए जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए “हेलमेट बैंक” की शुरुआत की गई है। यह पहल न केवल लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

“हेलमेट बैंक” योजना का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर एवं गंभीर चोटों को कम करना है। इस योजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 के आसपास स्थित उन ग्राम पंचायतों में हेलमेट बैंक स्थापित किए गए हैं, जहां दुर्घटनाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। वर्तमान में जिले के 9 ग्राम पंचायत—मस्सुकोकोड़ा, माझीआंठगांव, लंजोडा, अनंतपुर, बड़ेराजपुर, बनियागांव, मसोरा, मर्दापाल और माकड़ी में यह व्यवस्था संचालित की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments