Homeछत्तीसगढ़स्कूलों में आहाता निर्माण के लिए संसदीय सचिव ने किया ध्यानाकर्षित।

स्कूलों में आहाता निर्माण के लिए संसदीय सचिव ने किया ध्यानाकर्षित।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के 17 स्कूलों में आहाता निर्माण की स्वीकृति के लिए ध्यानाकर्षित कराया है। जिसमें चार-चार लाख की लागत से शासकीय प्राथमिक शाला केशवा, शासकीय प्राथमिक शाला बकमा, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला खट्टी, शासकीय प्राथमिक शाला रामसागरपारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव, शासकीय प्राथमिक शाला गोंडपाली, शासकीय प्राथमिक शाला साल्हेभाठा, शासकीय प्राथमिक शाला बोरिद, शासकीय प्राथमिक शाला टुरीडीह तथा पांच-पांच लाख की लागत से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसरंगी, शासकीय प्राथमिक शाला रामखेड़ा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चौकबेड़ा, शासकीय प्राथमिक शाला मानपुर, शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा परसदा, शासकीय प्राथमिक शाला घोंघीबाहरा, शासकीय उ प्राथमिक शाला नांदगांव व शासकीय प्राथमिक शाला फुसेराडीह शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments