IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज गरियाबंद जिले के कोपरा स्थित ब्रह्मकुमारी केंद्र में नवनिर्मित भव्य शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी म्यूजियम का अवलोकन भी किया। श्री साव ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने और राजस्थान के माउंट आबू स्थित मुख्यालय के 90 वर्ष पूरे होने पर संस्था से जुड़े सभी भाई-बहनों को शुभकामनाएं दीं। राजिम के विधायक श्री रोहित साहू और राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने बीते वर्षों में आध्यात्मिक जागरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कोपरा में आध्यात्मिक म्यूजियम का निर्माण प्रेरणादायी पहल है। इससे क्षेत्र में आध्यात्मिक संस्कृति और सकारात्मक संस्कारों का प्रसार होगा, जिससे लोगों को जीवन में सही दिशा प्राप्त होगी।
