Homeछत्तीसगढ़सुशासन तिहार-2026 : कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ समाधान शिविर

सुशासन तिहार-2026 : कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ समाधान शिविर

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आमजनों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब जनविश्वास का उत्सव बनता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। शिविर में मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments