Homeछत्तीसगढ़सारंगढ़ में गूंजी कन्या विवाह शहनाई

सारंगढ़ में गूंजी कन्या विवाह शहनाई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन की सफलता का एक विशेष मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग के दौर में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग रिश्तों में दरार की वजह बन रहा है। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवादों से बचने के लिए मोबाइल का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें। आपसी सामंजस्य और प्रेम ही सुखी गृहस्थ जीवन का आधार है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आज सारंगढ़ का कृषि उपज मंडी प्रांगण खुशियों और उत्सव का गवाह बना। भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 96 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments