Homeछत्तीसगढ़बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत दो हाईवा...

बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत दो हाईवा जब्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो हाईवा वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों को थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर दिया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान बिना अनुमति मुरूम उत्खनन किया जाना पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर मौजूद मशीनरी और वाहनों को जब्त कर लिया। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments