Homeछत्तीसगढ़मनरेगा की डबरी से बदली किस्मत : हसदा के किसान जयलाल बैसाखु...

मनरेगा की डबरी से बदली किस्मत : हसदा के किसान जयलाल बैसाखु बने आत्मनिर्भर

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) जिले के जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत हसदा के किसान श्री जयलाल बैसाखु ने मेहनत, नवाचार और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से अपनी जिंदगी की तस्वीर बदल दी है। कभी बंजर और सूखे पड़े खेत में आज समृद्धि की हरियाली लहलहा रही है। निजी भूमि पर निर्मित डबरी ने न केवल उनकी खेती को नया जीवन दिया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर किसान के रूप में पहचान भी दिलाई है।श्री जयलाल बैसाखु के पास लगभग 2 एकड़ भूमि थी, जो ऊंचाई पर स्थित होने के कारण बारिश का पानी नहीं रोक पाती थी। खरीफ सीजन में धान की फसल भी मुश्किल से तैयार होती थी और परिवार का भरण-पोषण करना चुनौती बना हुआ था। इसी दौरान उन्हें ग्राम रोजगार सहायक से मनरेगा के तहत “निजी भूमि पर डबरी निर्माण” योजना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल आवेदन किया, जिसके बाद पंचायत के तकनीकी सहायक द्वारा स्थल निरीक्षण कर डबरी निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments