Homeछत्तीसगढ़कौशल प्रशिक्षण से बदली युवाओं की तकदीर : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के युवाओं...

कौशल प्रशिक्षण से बदली युवाओं की तकदीर : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के युवाओं को हैदराबाद के प्रतिष्ठित होटलों में मिला रोजगार

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके युवाओं को प्लेसमेंट लेटर एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर युवाओं के चेहरे पर सफलता की खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने वितरित किए प्लेसमेंट लेटर, युवाओं के चेहरे पर दिखी नई उम्मीद और आत्मविश्वास की चमक

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर अंजोरा में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर अंतर्गत मल्टीफंक्शनल ऑफिस एसोसिएट ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 छात्र-छात्राओं को 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। इनमें जिले के 10 युवाओं का चयन हैदराबाद के प्रतिष्ठित होटलों में हुआ है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने वितरित किए प्लेसमेंट लेटर, युवाओं के चेहरे पर दिखी नई उम्मीद और आत्मविश्वास की चमक

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने चयनित युवाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनका परिचय जाना और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments