IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) प्रदेश में खनिज संपदा के संरक्षण एवं अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में खनिज विभाग एवं संयुक्त टीम ने अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम गोपालपुर एवं कर्रा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 4 वाहन तथा मिट्टी ईंट परिवहन में लगे 2 वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर राजपुर थाना के सुपुर्द किया गया।
