Homeछत्तीसगढ़अवैध रेत परिवहन के मामलेे में 4 वाहन जब्त

अवैध रेत परिवहन के मामलेे में 4 वाहन जब्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन बेमेतरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान इन वाहनों को पकड़ा, जिनके पास रेत परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज और अनुमति नहीं मिली। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को थाना बेमेतरा की अभिरक्षा में दे दिया गया है। मामले में 1 लाख 22 हजार रुपए अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई को खनिज अमले ने बेमेतरा क्षेत्र में विशेष जांच और निरीक्षण अभियान संचालित किया। जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार वाहनों को पकड़ा गया। संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ खान और खनिज अधिनियम 1957 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments