Homeछत्तीसगढ़दो वाहन और चैन माउंटेन मशीन जब्त

दो वाहन और चैन माउंटेन मशीन जब्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायगढ़ जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और चूना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश और खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक दबिश देकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कारीछापर निवासी विजय पटेल का एक वाहन अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं रानीगुड़ा रेत खदान क्षेत्र में अवैध उत्खनन में लगी देवरी पंचायत निवासी रोशन साहू की चैन माउंटेन मशीन भी जब्त की गई। इसी तरह खरसिया मार्ग स्थित जगदंबा शोरूम के पास चंद्रपुर निवासी टाइगर अग्रवाल का वाहन बिना वैध रॉयल्टी पर्ची के चूना पत्थर का परिवहन करते पाया गया। खनिज विभाग ने बताया कि सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन में लगे थे।

सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक और चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments