Homeखेलसंसदीय सचिव ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभांरभ।एकता और सदभाव का प्रतीक...

संसदीय सचिव ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभांरभ।
एकता और सदभाव का प्रतीक है कबड्डी प्रतियोगिता-विनोद चंद्राकर


महासमुंद(छत्तीसगढ़)विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शुभांरभ किया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता एकता और सद्भाव का प्रतीक है।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ग्राम केशलडीह व मुस्की में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता का शुभांरभ करने के बाद मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि किसी भी स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है। हार और जीत उसी की होती है, जो प्रतिभागिता दर्ज कराता है। कबड्डी का यह खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेल जहां एक ओर शरीर को शक्तिशाली, निरोग तथा बलवान बनाता है। खेलों से आपसी भाईचारे, विश्वास, प्रेम, सौहार्द, आज्ञाकारिता तथा अनुशासन का भाव विकसित होता है। खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं। खेलों से मनुष्य में उचित निर्णय क्षमता का विकास होता है। ये मनोरंजन और व्यायाम का उत्तम मिश्रण है, शिक्षा के साथ खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सहयोगी होता है। कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। निश्चित रूप से जब समीपस्थ गांवों से भी खिलाड़ी इस स्पर्धा में भाग लेने आते हैं तो उससे खिलाड़ियों सहित आपसी गांवों की भी एकता और प्रगाढ़ होती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, अरूण चंद्राकर, गोविंद साहू, निहाल सोनकर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments