Homeछत्तीसगढ़भिलाई चरोदा नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ...

भिलाई चरोदा नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने मुख्यमंत्री जी को 3 साल के कार्यकाल का बधाई दी व आशीर्वाद लिया।

दुर्ग (छत्तीसगढ़) भिलाई चरोदा नगर निगम चुनाव देवबलोदा सिरसकला में चुनाव प्रचार के दौरान आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रत्याशियो के उत्साह वर्धन व कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार हेतु आगमन हुआ। मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया की सरकार है जो प्रदेशवासियों के जरूरतों को समझ कर पुरा करने का काम कर रही है। नगरीय निकायों में कई महत्वपूर्ण योजना चलाकर शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए बहुत सारे कार्य कर रही है। आज राजीव गांधी किसान योजना किसानों को समृद्धि बना रही है पूरे देश में छत्तीसगढ़ का पहला राज्य है जहां पर धान की कीमत 2500 प्रति क्विंटल मिलता है। अंत में मुख्यमंत्री जी भिलाई चरोदा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देकर सारे प्रत्याशियों को विजई बनाकर कांग्रेस के महापौर बनाने की बात कही। महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार प्रदेश की आम जनता की सरकार है मुख्यमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के संस्कृति को भी बढ़ावा देते हुए तीजा पोरा-हरेली और कर्मा जयंती आदिवासी दिवस में शासकीय छुट्टी की घोषणा की है जिससे महिलाओं के चेहरे में मुस्कान नजर आती है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार गोधन न्याय योजना के तहत गौ माता के गोबर को ₹2 किलो में खरीद रही है। चाहे गरीब हो, किसान हो, महिला हो या युवा हो सभी वर्गों के लिए मुख्यमंत्री जी बराबर ध्यान रखें हुए हैं उनके लिए योजनाओं को सुचारू रूप से चला रहे हैं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल का 3 वर्ष पूर्ण किया जिस पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने मंच में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का महासमुन्द जिले के सभी कांग्रेस जनों की ओर बधाई देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments