जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (26 मई) को महावीर शर्मा सड़क किनारे पैदल बैग टांगे ट्यूशन जा रहा था, तभी तेज रफ्तार टैंकर वहां से गुजरा और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। महावीर सड्डू इलाके में ही रहता था। वहीं, टैंकर ड्राइवर की पहचान हो गई है, वह फरार है।
घटना के बाद सदमे में माता पिता
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, बच्चे को इस हालत में तुरंत पास में ही इत्सा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद से माता पिता सदमे में है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इलाके के और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। सामने आए वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को शक है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो।
ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद सबसे पहले वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। महावीर शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सड्डू के LIG 104 सेक्टर-1 का रहने वाला है। टैंकर ड्राइवर की पहचान हो गई है। उसकी तलाश जारी है।
