Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेड कॉन्स्टेबलने 3 आरोपियों को छोड़ने के...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेड कॉन्स्टेबलने 3 आरोपियों को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी

IBN24 Desk: बिलासपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेड कॉन्स्टेबलने 3 आरोपियों को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। पैसे मांगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल ने कहा कि ‘तीन-तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ूंगा। तीनों के लिए 10 हजार रुपए करवा दो।’

वीडियो 2 महीने पुराना है, अब वायरल हुआ तो एसएसपी रजनेश सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मारपीट के मामले में 3 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रिश्वत मांगने वाले हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य सरकंडा थाने में पदस्थ था। उसे मारपीट केस की जांच सौंपी गई थी। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबलने आरोपियों को पकड़कर थाने में बैठाया और फिर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग की।

बता दें कि मारपीट जैसे जमानती मामलों में नियम के तहत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जाता है। इसके बावजूद इस मामले में आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने का दबाव बनाया गया और उनसे पैसे मांगे गए।

हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि उसने 10 हजार रुपए ले भी लिए थे। एसएसपी ने सस्पेंड कर उसे पुलिस लाइन भेज दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments