Homeछत्तीसगढ़मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर

मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम में जल संसाधन विभाग द्वारा मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लगभग 370.55 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। यह कार्य 23 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ था और अब तक 71 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मजबूत होगी और किसानों की खेती को नई दिशा मिलेगी।

चार गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से ग्राम तमलापल्ली, मद्देड़, संगमपल्ली और बारेगुड़ा के लगभग 299 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना के माध्यम से 530 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को समय पर पानी मिल सकेगा और खेती अधिक उत्पादक बनेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments