IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) खरीफ सीजन की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ में उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई में 1150 बोरी अवैध यूरिया जब्त कर गोदाम सील कर दिया है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिलेभर में उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने विकासखंड बलरामपुर के ग्राम जरहाडीह स्थित आदर्श सेवा कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
