Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में BJP विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने...

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में BJP विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप लगा

IBN24 Desk: सरगुजा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में BJP विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों ने राजापुर उप तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक को पीटा, उनके कपड़े फाड़े।

शिकायत के बाद विधायक टोप्पो और समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR हुई है। वहीं, MLA की बहन ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप लगाया। थाने में शिकायत के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी FIR हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे भाजपाइयों की गुंडागर्दी बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे अपने विधायक को जेल भेजेंगे कि नहीं। वहीं इस मामले पर विधायक राम कुमार टोप्पो ने कहा कि बहन के साथ तहसीलदार ने दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद समर्थकों ने आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने मारपीट नहीं की है।

इसके बाद विधायक और अन्य पर FIR दर्ज करने के खिलाफ विधायक समर्थक सीतापुर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। विधायक समर्थकों ने FIR वापस लेने की मांग की है। इधर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक समेत अन्य आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी होनी चाहिए। गिरफ्तारी नहीं होने पर कल से प्रदेशभर के तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments