Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की...

छत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। डॉक्यूमेंटेशन पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अजय सुंदर भारत के 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे।

इस दल में रायपुर से 2 लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने इंडियन एंबेसी, PMO और प्रशासन से शव भारत लाने सहयोग की अपील की है।

इस खबर के बाद रायपुर में उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जाएगा। अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि, टूर में अजय के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी बॉडी लाने के लिए सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर रहे हैं।

एंबेसी, प्रशासन और PMO से बॉडी लाने मदद की अपील

परिवार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुरोध किया है कि नीरज बाजपेयी को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दिया जाए। जिससे पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए अजय सुंदर निहलानी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments