Homeछत्तीसगढ़सुशासन तिहार बना सहारा : सनबती और कुमारी बाई को मिला राशन...

सुशासन तिहार बना सहारा : सनबती और कुमारी बाई को मिला राशन कार्ड

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुंच रहा है। इसका सकारात्मक उदाहरण कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम सोड़मा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में देखने को मिला, जहां ग्राम सोड़मा निवासी श्रीमती सनबती बाई और ग्राम जैतपुरी निवासी श्रीमती कुमारी मानिकपुरी को मौके पर ही नया राशन कार्ड प्रदान किया गया।

दोनों हितग्राहियों ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला चावल एवं अन्य आवश्यक खाद्यान्न प्राप्त नहीं हो पा रहा था। सुशासन तिहार के तहत गांव में आयोजित शिविर में उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका राशन कार्ड बनाया गया और वितरित किया गया।

राशन कार्ड मिलने के बाद अब दोनों परिवारों को नियमित रूप से खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही आयुष्मान भारत योजना सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल सकेगा। श्रीमती सनबती बाई और श्रीमती कुमारी मानिकपुरी ने अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments