Homeछत्तीसगढ़अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) वन्यजीवों के संरक्षण और अवैध शिकार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ का वन विभाग लगातार सख्त कदम उठा रहा है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत वन विभाग ने अवैध शिकार के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर दी दबिश, घरों में पक रहा था मांस

मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने बीती 31 मई 2026 को वन परिक्षेत्र छुईखदान के अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ी में एक सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान गांव के चार अलग-अलग घरों में मांस पकाया जा रहा था। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह मांस प्रतिबंधित वन्यप्राणी जंगली सुअर का है, जिसका उन्होंने अवैध रूप से शिकार किया था। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने अपने निजी खेत में अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन (करंट) फैलाकर जंगली सुअर को मौत के घाट उतारा था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments