Homeछत्तीसगढ़किसानों को खाद की नहीं होगी कमी, खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त...

किसानों को खाद की नहीं होगी कमी, खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) किसानों को खाद की नहीं होगी कमी, खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्धखरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के दौरान किसी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों की सुविधा और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ जैव उर्वरक, जैविक खाद, हरी खाद और अन्य वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments