Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं...

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़े बदलाव नहीं होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ-साथ मध्य भारत के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ रहा है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। बिलासपुर में सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रमुख वर्षा वाले क्षेत्रों में चंद्रपुर (सक्ती) में 20 MM, देवभोग (गरियाबंद), बस्तर और नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) में 10-10 MM बारिश दर्ज की गई।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड और आसपास के क्षेत्र में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) अभी सक्रिय है। इसके साथ ही झारखंड से तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ होकर गुजर रही है। यही सिस्टम प्रदेश में नमी खींच रहा है और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थितियां बना रहा है।

इसके अलावा उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव की संभावना है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments