Homeछत्तीसगढ़रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की...

रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही

रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

सबसे ज्यादा नजर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटाने और नई ट्रांसफर नीति पर रहेगी। सरकार जल्द ही प्रदेश में तबादलों का रास्ता खोल सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद विभागों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर शुरू हो सकते हैं।

बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे भी एजेंडे में रहेंगे

आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग नीति और मौजूदा खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। सरकार खेती-किसानी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी फैसला ले सकती है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments