Homeछत्तीसगढ़भिलाई में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने...

भिलाई में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) भिलाई में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए की हेरोइन, कैश और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी राजविंदर कौर के रूप में हुई है।

मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 8 जून को सूचना मिली थी कि एक महिला हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल के पास अवैध रूप से हेरोइन रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताए गए स्थान पर संदिग्ध महिला की पहचान की। महिला आरक्षक की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके अलावा नशीले पदार्थ की बिक्री से मिले 1,000 रुपए नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

बरामद हेरोइन की कीमत 10 लाख रुपए

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9 लाख 96 हजार रुपए है। मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 9 लाख 97 हजार 300 रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान राजविंदर कौर (25) निवासी एलआईजी-312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार इससे पहले पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में रज्जो कौर नामक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments