Homeछत्तीसगढ़दो घूंट पानी पिलाकर बीमारी ठीक करने का दावा

दो घूंट पानी पिलाकर बीमारी ठीक करने का दावा

IBN24 Desk: जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग घर पहुंचे। संगठन ने आरोप लगाया कि इस सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था।

वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

हिंदू संगठन ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पास्टर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उदयबंद का है।

हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक बातें

आरोप यह भी है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं।

इसके बाद सतीश सोनी और उनके साथियों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments