IBN24 Desk: लैलूंगा (छत्तीसगढ़) सूत सारथी समाज जिला रायगढ़ द्वारा जिला स्तरीय बैठक, जिला कार्यकारिणी गठन, सामाजिक जनगणना प्रपत्र विमोचन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन लैलूंगा स्थित मंगलम भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिलीप सारथी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सूत सारथी समाज के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश सारथी (राजनांदगांव) एवं प्रदेश महासचिव श्री विक्रम सिंह सेंगर (दुर्ग) उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मी प्रसाद सारथी, प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती हेमलता सारथी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष रायपुर श्रीमती ममता सारथी, पूर्व जिला सचिव रायपुर श्री शंकर सारथी, पूर्व जिला अध्यक्ष बिलासपुर श्री बल्लू सारथी सहित प्रदेश संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों के प्रथम जिला रायगढ़ आगमन पर समाजजनों ने नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने समाज के आराध्य पूज्य श्री सुमंत जी महाराज एवं श्री सूत जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्री देशीराम सारथी (चोटीगुड़ा, घरघोड़ा) को जिला अध्यक्ष, श्री सुरेश सारथी (शाहपुर) को जिला उपाध्यक्ष, श्री सुंदरलाल सारथी (केवली) को जिला सचिव तथा श्री शिवनाथ सारथी (गीतकालो) को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवगठित पदाधिकारियों का समाजजनों ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश सारथी एवं प्रदेश महासचिव श्री विक्रम सिंह सेंगर द्वारा रायगढ़ जिला सामाजिक जनगणना प्रपत्र का विधिवत विमोचन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक जनगणना के माध्यम से समाज की वास्तविक सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति का आंकलन कर विकास की योजनाएं तैयार करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश सारथी ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति का मूल आधार शिक्षा और संगठन की मजबूती है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक जनगणना, प्रतिभा सम्मान तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रीतराम सारथी, घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष श्री मेघनाथ सारथी, कापू ब्लॉक अध्यक्ष श्री करमसाय सारथी, तमनार ब्लॉक अध्यक्ष श्री छतरसाय सारथी तथा खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुमित सारथी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
महिला संगठन की ओर से लैलूंगा ब्लॉक महिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेशनंदिनी सारथी, घरघोड़ा ब्लॉक महिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा सारथी, घरघोड़ा ब्लॉक सचिव श्रीमती कमला सारथी, कापू ब्लॉक महिला सचिव श्रीमती किरण सारथी एवं खरसिया क्षेत्र से श्रीमती किरण सारथी की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष श्री गौतम कुलदीप, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष श्री शंभू सारथी, जिला युवा अध्यक्ष श्री आकृत सारथी, प्रदेश चुनाव समिति सदस्य श्री मधु सारथी सहित समाज के सक्रिय साथी किशोर सारथी,संतोष सारथी,युधराम सारथी,हेतराम सारथी,किशन सारथी,मुकेश सारथी,कृष्णा सारथी, सपन सारथी,ऋषि सारथी,तथा अनेक पदाधिकारियों एवं युवा साथियों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
